जीवन भर पैसा बचाया, शादी भी नहीं की, जीवन भर की जमापूंजी खर्च कर महिला ने किए टाइटैनिक के दीदार

0

टाइटैनिक जहाज को सबसे सुरक्षित जहाज कहा जाता था, लेकिन यह 1911 में अपनी पहली ही यात्रा के दौरान हादसे का शिकार होकर समुद्र में डूब गया। टाइटैनिक के डूबने के 110 साल बाद भी इससे जुड़ी कहानियां सुनने को मिलती रहती हैं। पानी के अंदर डूबे इस जहाज को देखने का कई लोगों का सपना होता है। हाल ही में एक महिला ने इस डूबे हुए जहाज को देखने की ख्वाहिश को पूरा किया है।
महिला पानी के भीतर टाइटैनिक के मलबे को देखना चाहती थी। रेनाटा नाम की महिला ने टाइटैनिक को देखने के लिए 2 करोड़ रुपए खर्च किए। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही उसकी ख्वाहिश थी कि वह टाइटैनिक के मलबे को देखे। महिला ने साइंस की पढ़ाई की और इस उम्मीद में समुद्र विज्ञान का विकल्प चुना कि वह टाइटैनिक के मलबे को खोजने वाली पहली इंसान होगी। लेकिन दुर्भाग्य से उसके एडमिशन के एक सप्ताह बाद ही टाइटैनिक का मलबा खोज निकाला गया, जिसके बाद महिला ने अपना कैरियर बदल लिया। महिला ने कैरियर बदलने के बाद भी टाइटैनिक को खोजने की ख्वाहिश को दिल में जीवित रखा। 30 वर्षों से ज्यादा समय तक उसने इसके लिए पाई-पाई जोड़ी।
इन दिनों महिला के टाइटैनिक जहाज दर्शन की क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की जा रही है। इसमें वह खास तरह की पनडुब्बी के जरिए पानी के अंदर गई। लोगों ने कहा कि अगर किसी चीज को सच में पाने की इच्छा रखी जाए तो इच्छा जरूर पूरी होती है। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, ‘किसी को अपने सपने, सम्मान को जीते देखना हमेशा अच्छा लगता है। एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत ही खूबसूरत, एक सपना, जिसके लिए लोग आखिरी दम तक लड़ते हैं, जब तक वह पूरा न हो जाए।
महिला ने कहा कि जब वह बच्ची थी तब तक टाइटैनिक नहीं खोजा गया था। किसी को नहीं पता था कि ये जहाज कहां है। रेनाटा ने कहा कि उसने इस जहाज को खोजने के लिए समुद्र विज्ञान का कैरियर चुना, लेकिन इसके एक हफ्ते बाद ही जहाज खोज लिया गया। जहाज मिलने के बाद रेनाटा बैंकिंक कैरियर में चली गई। लेकिन वह हमेशा सोचती रही कि आखिर जहाज तक कैसे पहुंचा जाए। पैसे बचाती रहीं। मेरे पास कार नहीं है, मैंने शादी नहीं की और न ही मेरे बच्चे हैं। इसका कारण केवल यह है कि मैं टाइटैनिक देखना चाहती थी और अंतत: मेरी यह चाहत पूरी हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here