म.प्र.स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 7 दिवसीय कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत तीसरे दिन गुरुवार को जीवाजी विवि में प्रशासनिक भवन,ईस्ट केंपस सहित विभिन्न अध्ययनशालाओं में स्वच्छता अभियान चलाया गया।स्वच्छता अभियान में शिक्षकों,अधिकारियों, कर्मचारियों व छात्र छात्राओं ने परिसर में उगे झाडियों व कटीले पौधों की कटाई कर हटाया।वहीं परिसर में फैली गंदगी को भी साफ किया।
इस मौके पर सहायक कुलसचिव अमित सिसौदिया ने कहा कि विवि परिक्षेत्र नो सिंगल यूज प्लास्टिक जोन घोषित किया गया है।जब प्लास्टिक का उपयोग नहीं होगा तो पर्यावरण साफ रहेगा जो पर्यावरण हित में होगा।उन्होंने कहा कि लोगों को न स्वयं गंदगी फैलानी चाहिए और न ही किसी और को फैलाने देनी चाहिए।अंत में उन्होंने कहा कि ‘ना गंदगी करेंगे,ना करने देंगे’।
इस अवसर पर विवि के प्रभारी कुलपति प्रो.ओपी मिश्रा,कुलसचिव राजेंद्र कुमार बघेल,उपकुलसचिव अरूण सिंह चौहान, कुलदीप सिंह चौहान, सहायक कुलसचिव अमित सिसौदिया,विवि यंत्री विश्वरंजन गुप्ता,डॉ.रविकांत अदालत वाले, प्रो.एसएन महापात्रा,प्रो.एसके सिंह, प्रो.मुकुल तेलंग,प्रो.हेमंत शर्मा,राजेश नायक सहित छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।










































