इस अवसर पर जुलूसे गौसिया नगर में निकाला गया, यह जुलूस सुबह करीब 10 बजे जामा मस्जिद चौक से निकला जो शहर के प्रमुख मार्गों का गश्त करते हुए जामा मस्जिद चौक पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।
जुलूस के संबंध में जानकारी देते हुए अंजुमन इस्लामिया कमेटी बालाघाट के सदर शेख सुभान मंसूरी ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी गौसिया अपनी शानोशौकत के साथ पूरे शहर का गस्त करता हुआ जुलूस निकाला गया। इसके पहले सुबह करीब 9 बजे परचम कुशाई हुई।
आज के दिन को ईदे – गौसिया के रूप में मनाया जाता है, दुनिया में हमारे जितने भी सूफी संत है उनके सबसे बड़े पीर गौसिया आजम दस्तगीर है उनका आज उस मुबारक है।










































