जूनियर एनटीआर ने RRR में कोमाराम भीम के किरदार के लिए 18 महीनोंं की ट्रेनिंग ली, 9 किलो मसल्‍स गेन किया

0

एसएस राजामौली की फ‍िल्‍म ‘आरआरआर’ के लिए जूनियर एनटीआर ने 18 महीनोंं की ट्रेनिंग ली है। जिसमें उन्‍होंने 9 किलो मसल्‍स गेन किए हैं। वो इसमें कोमाराम भीम के किरदार में हैं। जो एक आदिवासी नेता थे। कोमाराम अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की तरह प्रसिद्ध नहीं हैं। इसलिए जूनियर एनटीआर ने इस अनसंग हीरो के बारे में काफी रिसर्च किया है।

अपने किरदार, लुक और बॉडी लैंग्वेज को वास्तविक रूप देने के लिए एनटीआर ने लगभग 18 महीनों तक खुद को ट्रेनिंग में व्यस्त रखा था। 71 किलो वजन के अभिनेता से उम्मीद की जा रही थी कि वह लगभग 9 किलो मसल्‍स वेट गेन करें। निर्देशक एस एस राजामौली के साथ जूनियर एनटीआर की यह चौथी फिल्म होगी। इस पैन इंडिया फिल्म में भारतीय सिनेमा के पावरहाउस एक्टर राम चरन, अजय देवगन और आलिया भट्ट नजर आयेंगे। फिल्म 13 अक्टूबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज।

450 करोड़ के बिग बजट में बन रही है ‘RRR’
‘RRR’ को 5 भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम चरण और जूनियर एनटीआर फिल्म के क्लाइमैक्स सीक्वेंस की शूटिंग भी पूरी कर चुके हैं। ‘बाहुबली’ जैसी सुपरहिट सीरीज बनाने वाले राजामौली की ‘RRR’ 450 करोड़ रुपए के बिग बजट में बन रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here