उत्तराखंड के जोशीमठ को सोमवार को सरकार ने आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया है। जोशीमठ और आसपास के इलाकों में कंस्ट्रक्शन बैन कर दिया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने रविवार को जोशीमठ को लेकर एक हाईलेवल मीटिंग की। केंद्र ने तुरंत लोगों को शिफ्ट करने का एक्शन प्लान तैयार किया।
केंद्र सरकार की 2 एक्सपर्ट टीमें आज जोशीमठ जाएंगी और हालात का जायजा लेंगी। इनमें जलशक्ति मंत्रालय की टीम भी शामिल है।
यहां 603 घरों में दरारें आई हैं। ज्यादातर लोग डर के चलते घर के बाहर ही रह रहे हैं। किराएदार भी लैंड स्लाइड के डर से घर छोड़कर चले गए हैं। अभी तक 70 परिवारों को वहां से हटाया गया है। बाकियों को हटाने का काम जारी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे रिलीफ कैंप में चले जाएं।
बड़े अपडेट्स…
- दिल्ली हाईकोर्ट में जोशीमठ से जुड़ी याचिका पहुंची, लेकिन बेंच ने कहा- पहले सुप्रीम कोर्ट में लगी याचिका का स्टेटस पता करें।
- सुप्रीम कोर्ट ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की याचिका को मंगलवार के दिन लिस्टिंग करने कहा है। स्वमी 22 जनवरी से एक यज्ञ भी करने वाले हैं
- चमोली DM हिमांशु खुराना ने जोशीमठ क्षेत्र को आपदा संभावित क्षेत्र घोषित कर दिया है।
- जोशीमठ के प्रभावित परिवारों को राशन किट बांटी जा रही है। उन्हें 5 हजार रुपए दिए गए हैं। साथ ही हेल्थ चेकअप कैम्प भी लगाए गए।
जोशीमठ के हालात पर सरकार और एक्सपर्ट…4 पॉइंट
1. PM मोदी ने CM से पूछा- कितने लोग प्रभावित है
प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन कर जानकारी ली। धामी ने बताया कि PM ने कई तरह के प्रश्न पूछे जैसे कितने लोग इससे प्रभावित हुए हैं, कितना नुकसान हुआ, लोगों के विस्थापन के लिए क्या किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने जोशीमठ को बचाने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।
2. एक्सपर्ट बोले- लैंडस्लाइड का रिस्क बड़ा
PMO से मीटिंग के दौरान एक्सपर्ट ने जोशीमठ में बड़े रिस्क की आशंका जाहिर की गई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ब्लास्टिंग और शहर के नीचे सुरंग बनाने की वजह से पहाड़ धंस रहे हैं। अगर इसे तुरंत नहीं रोका गया, तो शहर मलबे में बदल सकता है। सुखवीर सिंह संधू ने कहा कि हमारी कोशिश है कि बिना किसी नुकसान के लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट कराया जाए। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक यह पता लगाने में लगे हैं कि लैंडस्लाइड को कैसे रोका जा सकता है। जल्द ही समाधान ढूंढ लिया जाएगा। इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाने शुरू कर दिए गए हैं, हालांकि अभी के हालात को देखते हुए लोगों को डेंजर जोन से निकालना ज्यादा जरूरी है।










































