वारासिवनी। रामपायली पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत झाडगांव के पंचायत भवन के सामने 17 फरवरी की रात करीब 8:00 बजे 1500 रूपये के लेनदेन के विवाद को लेकर चाकू बाजी की घटना हो गयी। यह घटना डायल 112 की उपस्थिति में दोनों पक्षों को समझाइए देने के दौरान हुई। मामले में घायल दिनेश पिता चैनलाल नगपुरे उम्र 41 वर्ष को तत्काल सिविल अस्पताल वारासिवनी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मनीष पिता हिरसिंह उइके के द्वारा मोटरसाइकिल खरीदने की बात दिनेश नगपुरे को बताई गई थी। जिस पर दिनेश के द्वारा प्रदीप माहुले की मोटरसाइकिल का सौदा मनीष से करवाया गया था। जिसमें यह सौदा 9000 में हुआ था तो मनीष के द्वारा 1500 रूपये गाड़ी के दिए गए थे। इसके बाद प्रदीप माहुले के द्वारा गाड़ी वापस लाली गई। इसके बाद मनीष और उसका भाई आशीष लगातार अपने 1500 रूपये मांग रहे थे। परंतु उन्हें टलाया जा रहा था जिस पर 17 फरवरी की शाम दोनों भाई पंचायत भवन के पास पहुंचे और दिनेश को रुपए लाने के लिए कहा। जो टालमटोल कर रहा था जहां विवाद की स्थिति को देखते हुए किसी व्यक्ति के द्वारा डायल 112 को सूचना दी गई। जिस पर पुलिस आरक्षक के साथ डायल 112 मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइए दे ही रही थी। तभी मनीष उइके के द्वारा अचानक दिनेश पिता चैनलाल नागपुरे उम्र 41 वर्ष की कमर के ऊपर पीठ वाले भाग में धारदार हथियार चाकू से हमला कर दिया गया। जिसमें चाकू मारने के बाद मनीष मौके से फरार हो गया वहीं पुलिस के द्वारा उसके भाई आशीष उइके को धर लिया गया। यह घटना के बाद डायल 112 के द्वारा घटना की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को देखकर घायल को सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा घायल की जांच कर तत्काल वारासिवनी प्रभारी थाना प्रभारी पवन यादव एवं नायब तहसीलदार तीरथ प्रसाद अक्षरिया को घटना की सूचना दी गई। जिन्होंने अस्पताल में पहुंचकर घायल के बयान दर्ज किया वही डॉक्टर के द्वारा आवश्यक उपचार करने के उपरांत उसे बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
ग्रामीण संजय नगपुरे ने बताया कि मनीष उइके के द्वारा मोटरसाइकिल खरीदी गई थी जो प्रदीप माहुले की थी। जिसे दिनेश नगपुरे के द्वारा दीखवाया गया था जिसमें 1500 रूपये मनीष उइके के द्वारा देकर कहा गया था कि हैदराबाद से वापस आकर बाकी रुपए देंगे। इस बीच गाड़ी वापस ला ली गई थी इसके बाद वह 1500 मांगने को आए हुए थे और विवाद हो रहा था। तभी डायल 112 भी मौके पर आई थी पुलिस समझाइए दे रही थी तो दिनेश को चाकू मार दिए।










































