टहलनेे गये व्यक्ति से स्कूटी सवार २ लड़को ने छिना मोबाईल

0

अरज की तिथी में तफरीफ करना भी लोगों के लिये मुश्किल हो गया है। अब लोगों को टहलने के लिये भी ऐसे इलाके की पहचान करना चाहिये जहां उन्हे किसी प्रकार का खतरा न हो। ऐसा ही एक मामला ५ मई की रात्री में ग्राम पंचायत मेहंदीवाड़ा में दिखाई दिया। जहा तफरीफ करने निकले ३५ वर्षीय युवक से दो युवकों ने चाकू की नोंक पर उसका मोबाईल छिन लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पेहंदीवाड़ा के वार्ड नं.२ निवासी कमल परते जब अपने घर से खाना खाकर निकले तो उनका मन रात्री १० बजे टहलने का हुआ। इस दौरान उन्होने सोचा की क्यों नही मुख्य मार्ग पर स्थित दुकान से गुटका बना लू। मगर इसी दोरान दो स्कूटी सवार युवक ने पेट्रोल खत्म होने की बात कहते हुये उनका मोबाईल फोन मांग जिसे छिनकर वे भाग गये जिसकी शिकायत श्री परते द्वारा लिखित रूप से वारासिवनी थाना में दर्ज कराई गई है।

पेट्रोल खत्म हो गया है इसी बात को लेकर दिया मोबाईल – कमल

पद्मेश को जानकारी देते हुये कमल परते ने बताया कि वे ५ मई की रात्री में अपने घर से खाना खाकर निकले थे। इस दौरान दो बालकजो स्कूटी में सवार थे। वे उनके पास अये और उनसे कहने लगे कि हमारी स्कूटी गाडृी जो नई थी उसका पेट्रोल खत्म हो गया है। ऐसे में हम अपने परिचित को फोन करना चाहते है। जिसके लिये आपके मोबाईल की जरूरत है। उनकी बात सुनकर मैने उन्हे अपना मोबाईल दे दिया। उन्होने बात करने के बाद मुझे चाकू दिखाया और मोबाईल लेकर फरार हो गये। वे वारासिवनी की तरफ गये जब तक में आवाज देता वे गायब हो चुके थे। इसी मामले की रिपोर्ट लिखवाने में थाना पहुॅचा हूॅ। जिस पर पुलिस ने मुझसे लिखित रिपोर्ट मांगी है और जॉच करने के बाद कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। पीडि़त श्री परते ने बताया कि उनके मोबाईल की कीमत १० से १२  हजार रूपये की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here