- Team India Playing 11 Against Zimbabwe: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। रविवार को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया बिखर गई। 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान 111 रन बनाकर ढेर हो गए। 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके, इनमें चार बल्लेबाजों का खाता तक नहीं खुला। जिसमें ईशान किशन भी शामिल हैं।
- टीम का खराब प्रदर्शन देख प्लेइंग इलेवन को लेकर सवाल उठने लगे। क्रिकेट विशेषज्ञों ने संजू सैमसन को खिलाने की मांग कर दी। वहीं, अभिषेक, तिलक को बाहर करने का सुझाव दिया। साथ ही अक्षर पटेल को अहम मुकाबले में बाहर किए जाने पर भी टीम मैनेजमेंट से सवाल पूछे। इसी कड़ी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के दौरान कमेंट्री कर रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और इरफान पठान के बीच प्लेइंग इवेन को लेकर गरमागरम बहस हुई।
- तिलक को बाहर करने की उठी मांग
- इरफान ने जवाब में कहा, हम अभिषेक शर्मा को हाथ नहीं लगाएंगे। क्योंकि संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन से इसीलिए बाहर बैठाया क्योंकि वह फॉर्म में नहीं हैं। अब टूर्नामेंट में भारतीय टीम के लिए हर मैच मस्ट विन हो गया है तो हमें नहीं पता की संजू सैसमन क्या लेकर आएंगे। मैं तो अभिषेक शर्मा को बैक करूंगा। हां, अगर तीन नंबर आप एक दाएं हाथ के बल्लेबाज को शामिल करना चाहते हैं तो कुछ सोचा जा सकता है। क्योंकि तिलक वर्मा के लिए अभी तक टूर्नामेंट अच्छा नहीं गया है।
- नहीं चला है बल्ला
- अभिषेक शर्मा के लिए अभी तक टूर्नामेंट उतना अच्छा नहीं गया है। वह तीन मुकाबले में लगातार डक पर आउट हुए। चौथी पारी में उनके बल्ले से टूर्नामेंट में पहला रन निकला। साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने 12 गेंद पर 15 रन की पारी खेली। जबकि तिलक वर्मा भी टी20 वर्ल्ड कप में फॉर्म में नहीं हैं। पांच मैच में वह कुल 107 रन ही बना सके हैं। उनके बल्ले से अभी तक कोई बड़ी पारी नहीं निकली है।
- एक मुकाबला खेलें हैं संजू
- वहीं, दूसरी तरफ संजू सैमसन को टूर्नामेंट में केवल एक ही मुकाबला अभी तक खेलने को मिला है। नामीबिया के खिलाफ संजू 8 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हुए थे। इससे पहले उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी खेलने का मौका मिला था लेकिन, उनके बल्ले से उतने रन नहीं निकले जितने की उनसे उम्मीद थी। इसके बावजूद वह अच्छे टच में दिखे।
- प्लेइंग इलेवन में बदलाव की उम्मीद
- साउथ अफ्रीका के खिलाफ संजू का बल्ला खूब चलता है। उन्होंने ने पिछली पांच पारियों में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो शतक की मदद से 253 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 190.2 का और औसत 63.20 की रही। इसके बावजूद उन्हें हाईवोल्टेज मुकाबले में खेलने को नहीं मिला। जिस पर अब खूब चर्चा हो रही है। भारतीय टीम 26 फरवरी और 1 मार्च को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। फैंस को उम्मीद है कि टीम की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव हो सकते हैं।
- सुपर-8 के बचे दो मैचों के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन-
- ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह










































