इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड गुरुवार को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। वुड ने अभी तक अच्छी गेंदबाजी करते हुए इस विश्वकप में 9 विकेट लिए हैं। वे टीम की ओर सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर है। विश्वकप में दोनों टीमों के बीच एक दशक बाद कोई मुकाबला होने जा रहा है। वहीं वुड सबसे तेज गेंद डालने वाले खिलाड़ी हैं। ऐसे में उनकी रफ्तार से भारतीय बल्लेबाजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
वुड ने अफगानिस्तान के खिलाफ 4 ओवर में 149.02 किमी प्रति घंटा की औसत से गेंदबाजी की थी। यह एकदिवसीय और टी20 क्रिकेट में किसी गेंदबाज का सबसे अच्छा स्पेल है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 154.74 करीब लगभग 155 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद डाली थी। यह मौजूदा वर्ल्ड कप की सबसे तेज गेंदबाज हैं। सबसे तेज गेंद की बात करें, तो टॉप-10 में 6 गेंद वुड की हैं। इससे उनकी तेजी का अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन सबसे तेज गेंद फेंकने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 154.55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी। वुड ने अफगानिस्तान के खिलाफ 154.48, वुड ने अफगानिस्तान के ही खिलाफ 154.48 और दक्षिण अफ्रीका के एनरिक नॉर्किया ने बांग्लादेश के खिलाफ 154.31 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।