टीवी एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने बॉयफ्रेंड विकास संग की सगाई

0

टीवी एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने अपने बॉयफ्रेंड विकास पराशर के साथ रोका कर लिया है। हाल ही में अपनी सेरेमनी की फोटो शेयर करते हुए सोनारिका ने इस रिश्ते पर लाइफटाइम की मोहर लगा दी है। सोनारिका ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जो बेहद खूबसूरत हैं। इन फोटोज में सोनारिका और विकास के परिवार वाले नजर आ रहे हैं। समुद्र किनारे की ये रोमांटिक तस्वीरें बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
7 साल से डेट कर रहे हैं सोनारिका-विकास

सोनारिका भदौरिया और विकास एक-दूसरे को 7 साल से डेट कर रहे हैं। आखिरकार अब जाकर इन दोनों ने अपने रिश्ते में नया मोड़ दिया है। सोनारिका और विकास ने कुछ समय पहले ही सगाई की थी, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फैंस कपल की फोटो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। सोनारिका ने टीवी शो देवों के देव महादेव टीवी शो से घर-घर में अपनी पहचान बनाई हैं। इसके अलावा वो पृथ्वी वल्लभ: इतिहास भी, रहस्य भी’, इश्क में मरजावां जैसे कई टीवी सीरियल्स में बेहतरीन काम किया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here