चंद्रमुखी चौटाला के नाम से मशहूर टीवी अदाकारा कविता कौशिक का इन दिनों बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। वह अपने इंस्टाग्राम पर आजकल हॉट वीडियो और फोटोज पोस्ट कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह संडे के दिन मस्ती करती नजर आ रही हैं। कविता इसमें ब्लैक बिकिनी में नजर आ रही हैं। उनकी बोल्डनेस देख फैंस क्रेजी हो गए हैं। ये तेजी से सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
कविता कौशिक भारतीय टेलीविजन जगत की एक लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में कविता ने अपने बीच वेकेशन एन्जॉय करते हुए खुद का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्हें स्टनिंग बिकिनी पहने देखा जा सकता है।
वीडियो में कविता को पीले और काले रंग की बिकिनी पहने देखा जा सकता है। वीडियो में वह अपने फैंस को समुद्र के व्यूज दिखाती हैं। उन्होंने इसमें कैप्शन लिखा, “क्योंकि यह रविवार है।”

कविता ने हाल ही में समुद्र तट से अपनी कुछ दूसरी हॉट तस्वीरों की सीरीज भी पोस्ट की थी। जिनमें वह बिकिनी में नजर आ रही थीं। अभिनेत्री, जो एक योग प्रशिक्षक भी हैं, उन्होंने बीच पर योग करते हुए भी तस्वीरें शेयर की थीं जो उनके चाहने वालों को काफी पसंद आई थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कविता लक्ष्मी घर आई में एक भूमिका के साथ टीवी पर वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कई टीवी शो और वेब-सीरीज़ में अभिनय किया है। उन्हें सबसे ज्यादा फेम टीवी शो एफआईआर में चंद्रमुखी चौटाला के रूप में मिला।