टी20 विश्व कप के बाद चयन समिति में होगा बदलाव !

0

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) टी20 विश्व कप के बाद चेतन शर्मा की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय चयन समिति में बदलाव होना तय नजर आ रहा है। ऐसे में चेतन शर्मा की किस्मत विश्व कप में भारतीय टीम के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी। टीम चयन के मामले में हाल के दिनों में चेतन और उनके पैनल के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी रही है जो उनके लिए एक नकारात्मक पक्ष साबित हो सकता है। वहीं बीसीसीआई के एक अधिकारी के अनुसार अभी तक अधिकतर लोग चेतन के प्रदर्शन से खुश हैं पर वह तभी तक पद पर बने रह सकते हैं जब तक कि बीसीसीआई नई क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) का चयन न कर ले।
ऐसे में चेतन के भविष्य का फैसला विश्व कप के बाद ही होगा पर चयन समिति में पूर्व क्षेत्र के प्रतिनिधि देबाशीष मोहंती अब कुछ माह ही अपने पद पर बने रहेंगे। उनके जूनियर और सीनियर चयन समिति में कुल चार साल पूरे हो रहे हैं, ऐसे में नियमों के अनुसार उन्हें पद छोड़ना होगा क्योंकि अभय कुरुविला के साथ लागू हुआ नियम मोहंती पर भी लागू होगा। गौरतलब है कि मोहांती को साल 2019 की शुरुआत में जूनियर पैनल में सीओए द्वारा शामिल किया गया था और देवांग गांधी का कार्यकाल पूरा होने पर वह सीनियर समिति में आये थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here