मलाजखंड थाना अंतर्गत बंजारी टोला में दुर्गा उत्सव का टेंट उतारने के लिए मंदिर के ऊपर चढ़ा एक युवक विद्युत करंट से झुलस गया। विद्युत करंट से झुलसे युवक मंगलेशसिहपिता दर्शनसिह आर्मो 20 वर्ष ग्राम आमगांव थाना बैहर निवासी को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलेश सिंह अपने परिवार के साथ मजदूरी करता है जिसके परिवार में उनके छोटे भाई और माता-पिता है। बताया गया है कि मंगलेशसिह अपने गांव के संजय के टेंट हाउस में काम करता था और संजय ने नवरात्र पर्व पर बंजारी टोला मलाजखंड में दुर्गा उत्सव में अपना टेंट लगाया था। 5 अक्टूबर को दुर्गा विसर्जन के बाद 6 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे करीब बंजारी टोला में दुर्गा उत्सव का टेंट डेकोरेशन उतारा जा रहा था। टेंट उतारते समय मंगलेशसिंह वही स्थित मंदिर के ऊपर चढ़ा था। लोहे का पाइप अचानक मंदिर के ऊपर से गुजरे विद्युत तार के संपर्क में आने से मंगलेशसिंह के विद्युत करेंट से दोनों हाथ और पैर झुलस गए मंगलेश सिंह को बिरसा के अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां से उसे बेहतर उपचार हेतु उसे जिला अस्पताल बालाघाट रिफर किया गया है।