जिले के कुछ व्यापारी कच्चे और बगैर बील के लाखों रु के सामान की खरीदी बिक्री कर सरकार को लाखों का चूना लगा रहे हैं। जिसकी जानकारी मिलते वाणिज्य कर टीम द्वारा छापामार कार्यवाही कर उन व्यापारियों से टैक्स के साथ-साथ पेनल्टी भी वसूल कर रही है। जिसका एक नजारा कटंगी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोरेघाट में देखने को मिला है। जहां जबलपुर वाणिज्य कर टीम ने 3 दिनों की जांच पड़ताल के बाद सौरभ ट्रेडर्स संचालक से 6 लाख रु की पेनल्टी के साथ- टैक्स के29 लाख रुपए सहित कुल 55 लॉक रुपए जमा कराई हैं। बताया जा रहा है कि पिछले 3 दिनों से जांच कर रही वाणिज्य कर टीम को सौरभ ट्रेडर्स में की गई माल की खरीदी, उसकी बिक्री और वर्तमान स्टॉक में भारी अंतर मिला। जिस पर उक्त टीम ने मध्यप्रदेश माल एवं सेवा कर अधिनियम 2017 की धारा 66के तहत कार्यवाही कर टैक्स चोर सौरभ ट्रेडर्स के संचालक से पेनाल्टी सहित 55 लाख रु की रकम जमा कराई है जहां 3 दिनों चली कार्यवाही के बाद पेनाल्टी सहित टैक्स की रकम लेकर यह टीम जबलपुर रवाना हो गई। ।
टैक्स चोरी मामले की 3 दिनों से चल रही थी जांच आपको बताएं कि 27 जनवरी को जबलपुर वाणिज्यकर विभाग के जीएसटी टीम की एंटी इवेजन ब्यूरो की टीम ने कटंगी गोरेघाट स्थित सौरभ ट्रेडर्स में दबिश दी थी। जिसकी जांच-पड़ताल तीन दिनों तक चली। जिसमें स्टॉक मिलान के साथ ही उसकी ट्रेडिंग का मिलान किया गया। जिसमें अंतर पाया गया। बताया जाता है कि सौरभ ट्रेडर्स संचालक ने जो स्टॉक दिखाया, उसके अनुसार बिल नहीं मिले। बताया जा रहा है टैक्स बचाने के चक्कर में उसने मॉल को बिना बिल के बेच दिया। जिसे कच्चे बिल भी टीम को मिले थे। जिसके बाद टैक्स और पेनाल्टी सहित 55 लाख रूपये किराना, लोहा एवं स्टील के कारोबारी सौरभ ट्रेडर्स संचालक राजेन्द्र जामुनमाने ने सरेंडर की है।आपको बताया कि यह कार्यवाही वाणिज्यकर आयुक्त इंदौर के निर्देशानुसार , ज्वाईंट कमिश्नर आर.के. ठाकुर के मार्गदर्शन में वाणिज्यकर विभाग जबलपुर की जीएसटी के एंटी इवेजन ब्यूरो (एईबी) के सात सदस्यीय दल ने राज्य कर अधिकारी डॉ. आलोक मिश्रा के नेतृत्व में की गई थी ।










































