ट्रक की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार की मौत !

0

वारासिवनी रोड ग्राम गर्रा शीतल वाटिका के पास ट्रक की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक महेश पिता बालाराम भगत 37 वर्ष वार्ड नंबर 1 बूढ़ी बालाघाट निवासी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश भगत मूलरूप से ग्राम ददिया लालबर्रा का रहने वाला है जो बीते महेश 15 सालों से अपने परिवार के साथ बूढ़ी बालाघाट में रहता था और ड्राइवरी करता था।

28 जनवरी की रात्रि में महेश अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ ग्राम लेंडझरी अपने रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने गए थे। रात्रि में महेश भगत अपनी पत्नी और दोनों बेटी को लेंडझरी में ही छोड़कर रात्रि 11.30 बजे करीब महेश भगत अकेले मोटरसाइकिल में बूढ़ी बालाघाट अपने घर आ रहे थे डोंगरिया बंजारी से बालाघाट की ओर आते समय ग्राम गर्रा शीतल वाटिका के पास बालाघाट की ओर से तेजरफ्तार से आ रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल को ठोस मार दिया।

इस दुर्घटना में ट्रक की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार महेश भगत गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 100 डायल से जिला अस्पताल पहुंचाया गया किंतु डॉक्टर ने महेश भगत को मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here