नगर के जय हिंद टॉकीज के पीछे वार्ड नंबर 6 में उस वक्त हंगामा मच गया जब एक 6 चक्का ट्रक वाहन चालक ने, वाहन को रिवर्स करते समय एक विद्युत पोल को ठोस मार दी। जिससे विद्युत पोल की लाइट गुल हो गई तो वहीं कुछ लोगों के घरों में विद्युत सप्लाई से चिंगारी निकलने लगी।
इस घटना के बाद वार्डवासी आक्रोशित हो गए जिन्होंने एक बार फिर से एक छोटी सी गली में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने की मांग की है। कई बार आवेदन निवेदन कर कर वार्ड में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। लेकिन उनकी सुनवाई प्रशासन द्वारा नही की जा रही है। जिन्होंने उनके वार्ड में तत्काल भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने की मांग करते हुए मांग पूरी ना होने पर समस्त वार्ड वासियों के साथ चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन किए जाने की चेतावनी दी है।










































