गोंदिया रोड खारा रेलवे स्टेशन में एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई । मृतक नंदकिशोर कसार 48 वर्ष इंदिरा कॉलोनी खारा निवासी है । 11 फरवरी की शाम 7 बजे करीब यह घटना गोंदिया से कटंगी जा रही ट्रेन से हुई। बालाघाट रेलवे पुलिस ने मृतक इस व्यक्ति की लाश पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया और मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।
जानकारी के अनुसार 11 फरवरी को दोपहर में नंदकिशोर सामान खरीदने गोंदिया जाना है कह कर घर से निकला था। नंदकिशोर सामान लेने गोंदिया गया या नहीं गया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। किंतु शाम 7 बजे खारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक में नंदकिशोर गोंदिया से कटंगी जाने वाली ट्रेन की चपेट में आ गया ।जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।










































