बालाघाट/
जबलपुर रेलवे लाइन पर स्थित समनापुर से 4 किलोमीटर आगे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। संभवत है यह घटना 24 फरवरी को सुबह गोंदिया से जबलपुर की ओर जाने वाली ट्रेन से होने की संभावना की गई है। । दोपहर में सूचना मिलते ही ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेन की चपेट में आने से युवक की क्षत-विक्षत लाश बरामद की। मृतक के बैग में मिले दस्तावेजों से इस युवक का नाम आदित्य पिता हरिवंश राय यादव 24 वर्ष बिहार राज्य के वैशाली जिला निवासी बताया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार 24 फरवरी को 11:00 बजे करीब समनापुर से 4 किलोमीटर दूर जबलपुर रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक क्षतविक्षत लाश देखी गई। दोपहर में सूचना मिलते है ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची और मौके की कार्रवाई की।। वाहन के लिए मोके पर पहुचने के लिए रास्ता नहीं होने से ग्रामीण पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से लाश को जोंगा में रखकर रोड पर लाये। और वहा से पिकअप से पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल पहुंचाएं। युवक की लाश जिला अस्पताल के फ्रीजर में रखवा दी गई है। इस युवक के बैग में मिले दस्तावेज से यह युवक आदित्य कुमार पिता हरिवंश राय यादव 24 वर्ष बिहार राज्य के जिला वैशाली के किसी गांव का निवासी बताया गया है। यह भी बताया गया है कि यह युवक हैदराबाद में नीट की तैयारी कर रहा था और वह हैदराबाद से बिहार जाने के लिए ट्रेन में बैठा था संभावना व्यक्त की गई है कि 24 फरवरी को सुबह 4:00 बजे बालाघाट से होकर गुजरने वाली इतवारी रीवा एक्सप्रेस से यह घटना होने की संभावना है। यह युवक चलती ट्रेन से गिरा या फिर अचानक ट्रेन के सामने आने से वह ट्रेन की चपेट में आया। अभी यह पूर्ण रूप से स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतक युवक के पास से मिले दस्तावेज से उनके परिजनों का मोबाइल नंबर भी मिला है। ग्रामीण पुलिस ने उन्हें सूचित कर लिए हैं और वे बिहार से बालाघाट आने के लिए निकल चुके थे। परिजनों के आने के बाद ही पूर्ण रूप से घटना स्पष्ट होने की संभावना है। 25 फरवरी को परिजनों के आने के बाद ही इस युवक के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। ग्रामीण पुलिस धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत मर्ग कायम कर जांच कर रही है।










































