बालाघाट ग्रामीण थाना अंतर्गत गोंदिया रोड ग्राम चिखला के पास बैलगाम ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर की ठोकर से मोटरसाइकिल में सवार पति-पत्नी घायल हो गए। दोनों घायल कमलेश पिता महिपाल भलावी 40 वर्ष और उनकी पत्नी श्रीमती सितु पति कमलेश भलावी 34 वर्ष ग्राम उकवा थाना रूपझर बालाघाट निवासी है दोनों को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलेश भलावी उकवा माइन में काम करते हैं। 28 मई को सुबह कमलेश भलावी अपनी पत्नी सीतू भलावी के साथ मोटरसाइकिल में अपने गांव उकवा से गोंदिया अपने किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए गए थे और रिश्तेदार से मिलने के बाद दोनों मोटरसाइकिल में गोंदिया से अपने गांव उकवा आने निकले थे। 3:00 बजे करीब गोंदिया से बालाघाट की ओर आते समय ग्राम चिखला के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया । ट्रैक्टर की ठोकर से मोटरसाइकिल में सवार कमलेश भलावी और उनकी पत्नी सीतू भलावी मोटरसाइकिल सहित गिरने से घायल हो गए। दोनों घायल पति-पत्नी को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किया गया है। जिला अस्पताल पुलिस ने कमलेश भलावी का बयान लेकर अस्पताल तहरीर घटना स्थल से संबंधित पुलिस थाना ग्रामीण भिजवा दी है










































