भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित भोलाराम उस्ताद मार्ग पर एक डाक्टर घई ने गुंडों से सब्जी के ठेले वाले और उसकी मां के साथ जमकर मारपीट की।फरियादी राजू ने बताया कि उसने केवल डाक्टर को उसके सब्जी के ठेले के आगे से कार हटाने के लिए कहा था। पहले तो डाक्टर ने बहस की, इसके थोड़ी देर बाद वे कुछ गुंडों के साथ आए और ठेले पर बैठी 65 वर्षीय वृद्ध मां द्वारकाबाई सांवले और फरियादी को पीटने लगे। गुंडों ने ठेला भी पलटा दिया, इसके उसकी सब्जी भी सड़क पर फैल गई।
डाक्टर के इशारे पर यश नामक व्यक्ति ने जमकर गाली-गलौज भी की और डंडों से सड़क पर पीटा। अन्य गुंडों ने भी मिलकर लात घूंसों से मारपीट की। इस दौरान किसी ने चाकू से भी वार किया है।
राजू ने भंवरकुआं थाने मे भी शिकायत की लेकिन पुलिस ने डाक्टर का बचाव करते हुए, एक व्यक्ति पर कार्रवाई की है। जबकि लोगों ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर दिया।राजू ने वीडियो भी बताया,लेकिन पुलिस अब भी मामले को टालने में लगी है।










































