डाक कर्मचारियो ने की एक दिवसीय हड़ताल

0

 देशभर की सरकारी संपत्तियों के किए जा रहे निजीकरण का असर अब भारतीय डाक प्रणाली पर भी देखा जा रहा है.जहां सरकार देश के प्रधान डाकघरों,उप डाकघरों और डाक संबंधित कार्यालयों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है. जिसका विरोध भारतीय डाक कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों द्वारा लगातार किया जा रहा है.जिसका एक नजारा बुधवार को नगर के प्रधान डाकघर में भी देखने को मिला. जहां अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा बुधवार को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. हड़ताल पर बैठे इन कर्मचारियों ने एक दिवसीय कार्य बंद कर डाकघरों के निजीकरण पर रोक लगाने और पुरानी पेंशन योजना को बहाल किए जाने सहित अन्य 13 सूत्रीय मांगो को पूरा करने की गुहार लगाई . जिन्होंने स्पष्ट कर दिया कि उनके द्वारा समय-समय पर उक्त मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है.बावजूद इसके कि सरकार उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है. हड़ताल पर बैठे इन कर्मचारियों ने अन्य मांगो के साथ साथ मुख्यता जल्द से जल्द निजीकरण पर रोक लगाने और पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की मांग की.जहां उन्होंने मांग पूरी ना होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल किए जाने की चेतावनी दी है.इस दौरान अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ संभागीय सचिव प्रशांत विश्वास, अध्यक्ष आशीष वासनिक, प्रांतीय संगठन सचिव सुमित पटले, पोस्टमैन यूनियन सचिव श्री पटले, पेंशनर्स संगठन से एमआर पटले सहित अन्य पदाधिकारी सदस्य व कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इन मांगों को पूरा करने की लगाई गुहार
एक दिवसी कार्य बंद कर हड़ताल पर गए इन कर्मचारियों ने जहां एक ओर निजीकरण पर रोक लगाने और पुरानी पेंशन योजना बहाल किए जाने की प्रमुख मांग की. तो वहीं उन्होंने अन्य 13 सूत्रीय  मांगों को पूरा करने को लेकर भी जमकर नारेबाजी की.इस दौरान हड़ताली कर्मचारियों ने एक सोची समझी साजिश के तहत बीएसएनएल की तरह ही डाक विभाग मे भी कर्मचारी विरोधी योजनाओं को लागू करने का आरोप लगाते हुए, निजीकरण को वापस लेने,कोरोना काल मे कर्मचारियों के 18 माह के रोके गए महंगाई भत्ते को रिलीज करने,  कर्मचारियों के परिजनों को मिलने वाली सुविधाएं देने, पार्सल के नोडल वितरण केंद्र और केंद्रीय वितरण केंद्र को बंद करने, डॉक  खातों का आकार घटाने और विकेंद्रीकरण को बंद करने,नई पेंशन योजना को बंद कर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, अपडेट तकनीकी अधोसंरचना सुनिश्चित करने, सभी रिक्त पदों पर भर्ती कर विभागीय नियमों में शिथिलता बरतने, सहित अपनी विभिन्न मांगों को पूरी करने को लेकर जमकर नारेबाजी की।
तों पूरे देश में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी-सुनील पटले
अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ प्रांत संगठन सचिव सुनील कुमार पटले ने बताया कि संपूर्ण देश में डाक कर्मियों द्वारा एक दिवसीय कार्य बंद कर हड़ताल की गई है. जिसमें निजी करण को बंद करने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की प्रमुख तौर पर मांग कर रहे हैं इसके अलावा हमारी अन्य मांगे हैं जिसको पूरी कराने को लेकर गुहार लगाई जा रही है.उन्होंने बताया कि अपनी इन्हीं मांगों को लेकर समय-समय पर हमने धरना प्रदर्शन हड़ताल की है. लेकिन सरकार हमारी कोई सुनवाई नहीं कर रही है.यदि ऐसा ही चलता रहा और सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नहीं देती तो फिर संगठन के आह्वान पर पूरे देश में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here