डायल 100 के आरक्षक से पिता-पुत्र ने की मारपीट

0

वारासिवनी / बालाघाट (पद्मेश न्यूज)। रामपायली थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम गर्रा में डायल 100 के आरक्षक प्रमोद तेवतिया को इसी ग्राम के पिता-पुत्र ने हाथ झापड़ से मारपीट कर जान से मार डालने की धमकी दे दी। 26 अगस्त को 3 बजे करीब यह घटना उस समय हुई जब आरक्षक प्रमोद तेवतिया डायल 100 में पायलेट के साथ ग्राम गर्रा गये थे। रामपायली पुलिस ने आरक्षक प्रमोद सेवतिया द्वारा की गई रिपोर्ट पर सेवाराम पिता जगत बारेकर और उसके बेटे नीतीश बारेकर के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरक्षक प्रमोद सेवतिया पुलिस थाना रामपायली में पदस्थ है। 26 अगस्त को आरक्षक प्रमोद सेवतिया की ड्यूटी डायल 100 में 2बजे से रात्रि 10बजे तक लगाई गई थी ।ड्यूटी के दौरान 2:30 बजे करीब कॉलर नीतीश बारेकर ग्राम गर्रा निवासी द्वारा दी गई सूचना पर आरक्षक प्रमोद सेवतिया डायल 100  के पायलट दिलेन्द्र सहारे के साथ 3 बजे नीतीश बारेकर के घर पहुंचे और पूछताछ की थी। तभी नीतीश बारेकर से पूछताछ करने पर वह बोलने लगा कि पुलिस वाले हमेशा मेरे चाचा का पक्ष लेते हो बोलकर नीतीश बारेकर , आरक्षक प्रमोद सेवतिया को अपशब्दों का प्रयोग  करने लगा, आरक्षक प्रमोद सेवतिया ने उसे समझाने का प्रयास किया तो नीतीश बारेकर ने आरक्षक प्रमोद का कॉलर पकड़ लिया औरअपने पिता सेवाराम के साथ आरक्षक प्रमोद को हाथ झापड़ से मारपीट किए और जान से मारने की धमकी दी। बीच-बचाव के बाद आरक्षक प्रमोद सेवतिया ने इस घटना की सूचना तत्काल   फोन लगाकर अपने थाना प्रभारी को दी। रामपायली  पुलिस ने आरक्षक प्रमोद सेवतिया द्वारा की गई रिपोर्ट पर सेवाराम बारेकर और उसके बेटे नीतीश बारेकर के विरुद्ध धारा 353 332 186 294 506 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here