डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत पर लगा तीन साल का प्रतिबंध

0

विश्व एथलेटिक्स की डोपिंग रोधी संस्था एथलेटिक्स इंटिग्रिटी यूनिट (एआईयू) ने डोपिंग का दोषी पाये जाने के कारण भारतीय डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर पर तीन साल का प्रतिबंध लगा दिया है। एआईयू के अनुसार कमलप्रीत प्रतिंबंधित पदार्थ स्टेरॉयाड की जांच में दोषी पायी गयी हैं। एआईयू ने कहा कि प्रतिबंध की अवधि में कमलप्रीत ने जो भी खिताब जीते हैं वह मान्य नहीं रहेंगे। कमलप्रीत के ख़िलाफ़ प्रतिबंध की अवधि 29 मार्च 2022 से शुरू मानी जाएगी। टोक्यो ओलंपिक में उसे छठा स्थान मिला था।
इससे पहले जांच एजेंसी ने इस खिलाड़ी को जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था। वहीं अब वह डोपिंग की दोषी पाई गई हैं, जिसके बाद उन पर तीन साल की पाबंदी लगायी गयी है। गौरतलब है कि एआईयू विश्व एथलेटिक्स द्वारा स्थापित एक स्वतंत्र निकाय है। उसने इससे पहले कमलप्रीत को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने के लिए कहा था। कमलप्रीत ने पिछले साल पटियाला में 66.59 मीटर चक्का फेंककर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। इससे पहले साल 2018 में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 61.04 मीटर का रहा था। पटियाला में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ पहले स्थान पर रहीं कमलप्रीत ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here