हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी छठ पर्व पूरे आस्था भाव के साथ मनाया जा रहा है। छठ पर्व को मानने वाले बड़ी संख्या में लोग नगर के वैनगंगा नदी में पहुंचे और पूरी पूजा पद्धति को संपन्न करते हुए डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया।
इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
छठ पर्व को मानने वाले लोग पूरे परिवार के साथ डूबते सूर्य को अर्ध्य देने के लिए हर वर्ष पहुंचते हैं वही दूसरे दिन सुबह के समय उगते सूर्य को अर्ध्य देकर छठ पूजा को संपन्न किया जाता है।
आपको बताये कि हर साल कार्तिक शुक्ल की षष्ठी को छठ पर्व मनाया जाता है। मुख्य रूप से इस पर्व को बिहार झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। इस पर्व में 36 घंटे निर्जला व्रत रख सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है और उन्हें अर्ध्य दिया जाता है।
मान्यता है छठ पूजा करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है खासकर इस व्रत को संतानों के लिए रखा जाता है। परिवार की सुख समृद्धि और संतान की खुशहाली के लिए पूजा की जाती है।










































