iPhone 15 हाल ही में लॉन्च हुई है। अगर आप भी इसे खरीदने के बारे में प्लान कर रहे हैं तो iPhone 15 Pro Max (1TB) के लिए 2 लाख रुपए खर्च करने होंगे। लेकिन हम आपसे कहें कि आपको ये फोन कररीब डेढ़ करोड़ का मिलने वाला है तो आपको यकीन होगा? ऐसा है कि iPhone 15 Pro Max को खरीदने के लिए लोग डेढ़ करोड़ रुपए भी खर्च कर रहे हैं तो चलिये आपको भी इसके बारे में बताते हैं।
Caviar Internation की मदद से आप भी iPhone 15 Pro/Max को Customise करवा सकते हैं। ये कंपनी आईफोन कस्टमाइज करने का ही काम करती है। इसमें आप आईफोन के बैक को अपने हिसाब से डिजाइन कर सकते हैं। Caviar ने नया डिजाइन लॉन्च किया है और इसमें बैक पर Rolex Daytona फिट की गई है। ये काफी यूनिक डिजाइन है। इसे खरीदने के लिए USD 1,89,290 (करीब डेढ़ करोड़ रुपए) खर्च करने होंगे।
अगर आप इस डिजाइन को नहीं खरीदना चाहते हैं तो अन्य ऑप्शन भी उपलब्ध हैं। इसमें Leaders, Cars, Sports, Watch, Movies, Arcitecture, Nature और Talism का ऑप्शन दिया जाता है। खास बात है कि डिजाइन के लिए कंपनी गोल्ड और डायमंड का यूज करती है। लेकिन इसे हासिल करने के लिए आपको पहले ही ऑर्डर देना होता है।
Scorpio डिजाइन भी काफी पॉपुलर है और इस डिजाइन को खरीदने के लिए आपको USD 9200 (करीब साढ़े 7 लाख) खर्च करने होंगे। Astral Design के लिए USD 9670 (करीब 8 लाख) खर्च करने होंगे। Astral डिजाइन की खासियत है कि ये सिंपल और अट्रैक्टिव लगता है। ब्लैक के साथ गोल्ड का यूज किया गया है जो इसे काफी अलग बनाता है। इसके अलावा आप Apple Watch और Samsung Smartphone के लिए भी डिजाइन कस्टमाइज करवा सकते हैं।