डॉक्टर मनमोहन सिंह के हाथ से वाइफ ने छीन ली थी रेवड़ियां, कपिल शर्मा ने सुनाया पूर्व पीएम से मुलाकात का किस्सा

0

कपिल शर्मा अपने डिजिटल डेब्यू शो I am not done yet में स्टैंडअप कॉमेडी करते हुए नजर आए हैं। इस शो में कपिल शर्मा ने जहां अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए हैं। दूसरी तरफ पीएम नरेंद्र को किए विवादस्पद ट्वीट से लेकर  पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से मुलाकात को लेकर कई मजेदार किस्से शेयर किए हैं।   

अपने शो में कपिल शर्मा ने साल 2019 में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के बारे में बताया कि, ‘एक बार मुझे मनमोहन सिंह जी से मिलने का सौभाग्य मिला। वह मेरे शहर अमृतसर के बुद्धिजीवी भी हैं। मैं जब उनसे पहली बार मिला, तब सर्दियां हो रही थीं। उन्होंने रेवड़ियां मंगाई। उन्होंने मुट्ठी भर रेवड़ियां उठाई लेकिन, उनकी वाइफ ने उन्हें रोक दिया और कहा, ‘डॉक्टर साहब आपको ये नहीं खाना है।’ मैंने सोचा इस इंसान ने 10 साल तक देश चलाया। एक साल की एक रेवड़ी पकड़ो तो 10 तो खाने दो।’  

Kapil Sharma recalls meeting Manmohan Singh, realising he wasn't 'allowed'  to eat rewaris: 'But what a man' | Web Series - Hindustan Times

फैंस को दिखाई फोटो
कपिल शर्मा ने इसके अलावा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के साथ मुलाकात की फोटोज भी दिखाई। एक फोटो में मनमोहन सिंह निराश नजर आ रहे थे। इस पर कपिल शर्मा ने कहा, ‘ये वह वक्त था जब उनके हाथ से रेवड़ियां छीन ली गई। आप अभी भी देख सकते हैं कि उनकी मुट्ठी बंद है और उसमें एक रेवड़ी रखी हुई है।’ इसके अलावा कपिल शर्मा ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की काफी तारीफ भी की। 

When Kapil Sharma met former prime minister Dr Manmohan Singh and wife  Gursharan Kaur—See pics | People News | Zee News

नशे में किया था विवादित ट्वीट 
कपिल शर्मा ने बताया कि उन्होंने साल 2016 में ट्वीट नशे में किया था। कपिल शर्मा ने कहा, ‘मैंने सोचा अगर ये कुक तीन पेग पीने के बाद अपने बॉस के साथ खुल सकता है, मैं भी अपने बॉस के साथ फ्रैंक हो जाता हूं, मैंने ट्वीट कर दिया।

कपिल शर्मा के मुताबिक  ‘उसके बाद जो उनके समर्थकों ने जो मुझे प्रसाद दिया है, जो गालियां पड़ी, मैं आपको बता नहीं सकता। हालांकि, इस बात की तारीफ किसी ने नहीं करी कि आठ ड्रिंक पीने के बाद मैंने कोई स्पेलिंग मिस्टेक नहीं की। टैलेंट की कोई कदर नहीं है।’   

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here