लालबर्रा से बालाघाट रोड़ स्थित डोकरबंदी के पुलिया के समीप बुधवार की रात्रि में धान से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया परन्तु चालक व हेल्पर बाल-बाल बच गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार धान से भरा ट्रक लालबर्रा से बालाघाट की ओर जा रहा था तभी डोकरबंदी पुलिया के पास मोड़ाई में बुधवार की रात करीब १२ बजे के आसपास अनियंत्रित होकर धान से भरा ट्रक पलट गया और सड़क से २० फीट नीचे जा गिरा। जिसके बाद रात में मार्ग से गुजर रहे लोगों ने घटना स्थल पहुंचकर चालक व हेल्पर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अगर धान से भरा ट्रक दिन में पलटता तो बहुत बड़ा हादसा घटित हो सकता था क्योंकि दिन में लालबर्रा से बालाघाट मार्ग से लोग आवागमन अधिक करते है परन्तु रात के समय पलटने के कारण बड़ा हादसा घटित नही हुआ। जिसके बाद ट्रक से धान की बोरी खाली कर दुसरे ट्रक में भरवाया गया और गुरूवार की शाम ५.३० बजे के्रेन के माध्यम से अनियंत्रित होकर पलटे ट्रक को उठाया गया है। धान से भरे ट्रक के पलटने के बाद मार्ग से गुजरने वाले लोगों की घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गई।










































