अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने चुनाव में धोखाधड़ी के मामले में सरेंडर कर दिया। ट्रम्प ने अटलांटा की फुल्टन काउंटी जेल में सरेंडर किया। हालांकि सरेंडर करने के 20 मिनट बाद ही वह बाहर आ गए।
डोनाल्ड ट्रम्प को मग शाट (mugshot) की प्रक्रिया का भी सामना करना पड़ा। वे मगशॉट का सामना करने वाले अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति बन गए हैं। अमेरिकी कानूनों के अनुसार, पुलिस द्वारा आरोपी के चेहरे की फोटो खींचने को मगशॉट कहते हैं।
इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सहयोगी मार्क मीडोज ने फुल्टन काउंटी में आत्मसमर्पण किया। काउंटी की वेबसाइट के अनुसार, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।मीडोज ट्रम्प के साथ उन 18 सह आरोपियों में से एक हैं, जिन पर वर्ष 2020 के राष्ट्रपति चुनाव को पलटने के लिए साजिश रचने में ट्रंप की मदद करने का आरोप है। इसके बाद ही कहा जा रहा था कि ट्रंप भी जॉर्जिया के अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर सकते हैं।
मगशॉट में कैमरे को घूरते नजर आए ट्रम्प
डोनाल्ड ट्रम्प की गिरफ्तारी के बाद फुल्टन काउंटी जेल ने एक मगशॉट जारी किया। इसमें ट्रम्प नीला ब्लेजर और लाल टाई पहने हुए नजर आ रहे हैं और कैमरे की ओर घूरते हुए देख रहे हैं।










































