भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के दिशा निर्देश पर बालाघाट जिला इकाई द्वारा ३० अगस्त को वारासिवनी राममंदिर परिसर में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक डॉ. योगेन्द्र निर्मल, मंडल अध्यक्ष दीप चौहान, भाजयुमों जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र सोहागपुरे की प्रमुख उपस्थिति में हुई इस बैठक में प्रदेश स्तर से आये दिशा निर्देश वहृद वृक्षारोपण अभियान – हरा भरा मध्यप्रदेश को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक में वारासिवनी विधानसभा अंर्तगत आने वाले भाजयुमों के ३ मंडल के अध्यक्ष व पदाधिकारी शामिल हुये। जिन्हे प्रदेश संगठन द्वारा इस अभियान के संबंध में संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
संतुलन बनाकर रखना है तो हर किसी को लगाना होगा पौधा – डॉ. निर्मल
युवा भाजयुमों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये पूर्व विधायक डॉ.योगेन्द्र निर्मल ने बताया कि हम अपने देश की आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है। भाजपा संगठन ऐसे में चाहता है कि हर घर पेड़ लगाये जाये ताकि हमारे वातावरण का संतुलन बना रहे। हमे इस बात का संकल्प लेना है कि जो भी पौधा हमने रोपित किया है उसकी पूरी जबावदारी के साथ सेवा की जाये। ताकि हमारे पर्यावरण में किसी प्रकार की ऑक्सीजन से लेकर कोई अन्य समस्याऐं उत्पन्न न हो। आप लोग अभी युवा है हम चाहते है कि स्वयं भी पौधा रोपित करे और दूसरे अपने अन्य साथी ग्रामवासी पड़ोसी को इसके लिये प्रेरित करे।
३ चरणों में किया जायेगा पोधारोपण – भाजयुमों अध्यक्ष
वही भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सोहागपुरे ने पद्मेश को जानकारी देते हुये बताया कि हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान के अंर्तगत पूरे मध्यप्रदेश में ७५ लाख पौधा लाख पौधों का रोपण करने के साथ ही उनकी जबावदारी भी लेनी है। बालाघाट जिले के सभी २३ भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल में यह कार्यक्रम वहृद स्तर पर किया जायेगा। जिसके तहत करीब ढ़ाई लाख पौधे लगाये जायेंगे। यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में १ सितंबर से लेकर २ अक्टूबर तक चलेगा। श्री सोहागपुरे ने बताया कि यह पोधारोपण वारासिवनी के ३ मंडलों में तीन चरण में किया जायेगा। श्री सोहागपुरे ने बताया कि वारासिवनी राममंदिर में आयोजित यह बैठक में वारासिवनी खैरलांजी अंर्तगत आने वाले ३ मंडलों के अध्यक्ष व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुये है।










































