नगर मुख्यालय में फैले अवैध अतिक्रमण के चलते राहगीरों को आवागमन में खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उक्त समस्या से आमजनों को निजात दिलवाने के लिए तहसीलदार रामबाबू देवांगन के द्वारा ४ जनवरी को सब्जी मार्के ट, बस स्टैण्ड व मुख्य मार्केट का स्थल निरीक्षण किया गया था जिसमें उन्होने पाया कि बहुत से दुकानदारों के द्वारा अवैध रूप से बिना सक्षम अनुमति के आबंटित व अतिक्रमित भूमि पर दुकानदारों ने दुकान के क्षेत्रफल से अधिक भूमि पर चबूतरा बना लिया है और दुकान के बाहर सामग्रियां रखकर उनके द्वारा आवागमन में अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है जो एक तरह से पब्लिक न्यूसेंस की श्रेणी में आता है। निरीक्षण के पश्चात तहसीलदार के द्वारा ५ जनवरी को अतिक्रमणकारी दुकानदारों के नाम से नोटिस जारी किया गया है जिसमें अतिक्रमणकारियों को ९ जनवरी तक बिना अनुमति के बनाये गये चबुतरे व अतिक्रमण को तोडऩे कहा गया है। ५ जनवरी को राजस्व विभाग के द्वारा नगर मुख्यालय में अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले करीब २५० दुकानदारों के दुकान पहुंंच नोटिस जारी किया गया और उनसे अपना अतिक्रमण ९ जनवरी तक हटाने की कहा गया है अगर ९ जनवरी तक अतिक्रमण नही हटाते है तो राजस्व विभाग केे द्वारा बलपूर्वक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जायेगी जिसका पूरा खर्च राजस्व विभाग अतिक्रमणकारियों से वसूल करेगा।
चर्चा में पटवारी शिवलाल अड़मे ने बताया कि तहसीलदार के निर्देश पर नगर मुख्यालय में जिन लोगों के द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया है उन्हे नोटिस जारी कर ९ जनवरी तक अपना अतिक्रमण हटाने कहा गया है, उसके बाद भी वे अतिक्रमण नही हटाते है तो प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जायेगी और करीब २५० दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है।










































