तालिबान के कब्जे में हैं इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के बहनोई, 10 दिन पहले हुई थी बात

0

Afganistan Crisis: अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होने से सिर्फ अफगान लोग ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया परेशानी में आ चुकी है। अमेरिका से लेकर जर्मनी और भारत जैसे देश अपने नागरिकों को वहां से बाहर निकालने में जुटे हैं। इस भीच अमेरिका को अपने कई सैनिकों का बलिदान भी देना पड़ा है। बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस नुपुर अलंकार भी उन लोगों में शामिल हैं, जिनके अपने अफगानिस्तान में फंसे हुए हैं। नुपुर के बहनोई अफगानिस्तान में फंसे हुए हैं और उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है। नुपुर की ननद का पूरी परिवार और खुद नुपुर काफी परेशान हैं, पर कोई उनकी मदद नहीं कर पा रहा है।

9-10 दिन पहले हुई बात

नुपुर अलंकार ने एक अंग्रेजी वेबसाइट से बात करते हुए बताया “मेरी बहन और मेरा उनसे संपर्क टूट गया है। हमें उनसे आखिरी बार 9-10 दिन पहले बात की थी। अफगानिस्तान से कई फ्लाइट भारत आ रही हैं, लेकिन नूपुर के बहनोई किसी भी विमान में नहीं हैं। उन्होंने कोई फ्लाइट बोर्ड नहीं की है। नुपुर की बहन जिज्ञासा को कुछ दिन पहले ही अस्पताल से छुट्टी मिली है। नुपुर फिलहाल जिज्ञासा के साथ ही हैं।

क्या बोलीं नुपुर

नुपुर ने कहा “मैं निराशावादी नहीं होने की पूरी कोशिश कर रही हूं क्योंकि इससे केवल हमारी चिंता बढ़ेगी। जिज्ञासा भी खुद को सभी के सामने संभालने की पूरी कोशिश कर रही है। पर असल में अब हम रात में 2 घंटे भी सही से नहीं सो पा रहे।” अगर नुपुर के बहनोई 31 अगस्त तक भारत वापस नहीं आए तो उनका लौटना बहुत मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि 31 अगस्त तक ही अमेरिका की सेना काबुल एयरपोर्ट में रहेगी और सभी लोगों को रेस्क्यू किया जाएगा। इसके बाद पूरा अफगानिस्तान तालिबान के कब्जे में होगा और किसी भी इंसान का वहां से लौटना मुश्किल होगा।

बात पूरी होने से पहले कट गया था फोन

नुपुर अलंकार के अनुसार पिछली बार जब उन्होंने जिज्ञास के पति से बात की थी, तो उन्होंने बताया था कि वो अपना फओन नहीं चार्ज कर पा रहे हैं। वो अपने हालात के बारे में बता रहे थे, तभी उनका फोन कट गया। इस दौरान उन्होंने यह कहा था कि वो जिस इंसान के साथ हैं उसका नंबर भेजेंगे, लेकिन उन्होंने अब तक कोई नंबर नहीं भेजा है। उन्हें ये भी नहीं पता है कि उनके बहनोई कहां हैं, लेकिन इन हालातों में कोई उनकी मदद भी नहीं कर पा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here