तिरुमाला बालाजी के दर्शन करने पहुंचीं जाह्नवी कपूर, वायरल हुआ वीडियो

0

बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस जल्द ही साउथ इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। वे फिल्म एनटीआर 30 से साउथ इंडस्ट्री में अपना नया सफर शुरू कर रही हैं। अब हाल ही में जाह्नवी का एक वीडियो सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जाह्नवी अपनी बहन खुशी कपूर और बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ बालाजी के दर्शन करने आंध्र प्रदेश के तिरुपति पहुंची हैं। हिंदी सिनेमा में फिल्म धड़क से अपनी शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस जाह्नवी अब साउथ में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाने के लिए तैयार है।

बालाजी के दर्शन करने पहुंचीं जाह्नवी

आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी के मंदिर पहुंची जाह्नवी के इस वीडियो को एएनआई ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में जाह्नवी और खुशी दोनों ही साउथ इंडियन लुक में नजर आ रही हैं। बालाजी के दर्शन करने पहुंची जाह्नवी और उनकी छोटी बहन खुशी कपूर ने जमीन पर बैठकर सिर झुकाकर बालाजी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान जाह्नवी ने पिंक कलर का आउटफिट पहना हुआ है। दोनों बहनें साउथ इंडियन लुक में काफी खूबसूरत लग रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here