बालाघाट/ खैरलांजी थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम पिंडकेपार में तीन लोगों ने हमला करते हुए एक व्यक्ति को लाठी हाथ बुक्को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। 28 मई को 1:00 बजे करीब यह घटना आपसी रंजिश के चलते हुई। लाठी के वार से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति गजेंद्र पिता प्यारेलाल जेतवार 38 वर्ष ग्राम पिंडकेपार निवासी को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है वही इस व्यक्ति के द्वारा की गई रिपोर्ट पर तीन व्यक्ति व्यक्ति लक्कू अटराहे जयलाल बिरनवार और श्याम प्रकाश माहुले के विरुद्ध मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गजेंद्र जैतवार खेती किसानी करते हैं जो दो भाई है। सभी भाई साथ में रहते हैं ।गजेंद्र जैतवार खेती किसानी के अलावा धान कटाई कभी काम करते हैं।। बताया गया है कि गजेंद्र जैतवार की अपने ही ग्राम के लक्कू अटराहे ,जयलाल बिरनवार और श्याम प्रकाश माहुले के साथ आपसी पुरानी रंजिश चली आ रही थी। 28 मई को 12:00 बजे गजेंद्र जैतवार अपने गांव की सरपंच ललिता अटराहे के पति लखन अटराहे का खेत धान धान काटने के लिए मशीन लेकर गया था और 1:00 बजे करीब गजेंद्र जैतवार, सरपंच पति के खेत से धान काटकर मशीन लेकर अपने घर लौट रहा था तभी नाले के पास ताक में बैठे लक्कू अटराहे, जयलाल बिरनवार और श्याम प्रकाश माहुले ने गजेंद्र जैतवार पर अचानक हमला कर दिया और उसे अश्लील गालियां देते हुए लाठी डंडे और हाथ बुक्के से मारपीट कर दिए और जान से मार डालने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए । डंडे से की गई मारपीट में गजेंद्र जेतवार को सिर में चोंट आने से वह बेहोश हो गया था। खबर मिलते ही परिवार के लोग पहुंचे और घायल गजेंद्र जैतवार को रिपोर्ट करने के लिए खैरलांजी पुलिस थाना लाये। खैरलांजी पुलिस ने घायल गजेंद्र जैतवार को खैरलांजी के अस्पताल में भर्ती किये। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया है।खैरलांजी पुलिस ने गजेंद्र जैतवार द्वारा की गई रिपोर्ट पर लक्कू अटराहे ,जयलाल बिरनवार और श्याम प्रकाश माहुले के विरुद्ध धारा 296 115(2) 351(
3) 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की है।










































