तीन संभागों के जिलों में भारी बारिश का अनुमान मप्र के अधिकतर जिलों में हो रही रुक–रुककर वर्षा

0

अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से लगातार आ रही नमी के कारण प्रदेश के अधिकतर जिलों में रुक–रुककर वर्षा हो रही है। अलग–अलग स्थानों पर बनी पांच मौसम प्रणालियों के कारण झमाझम वर्षा हों रही है। गुरुवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन संभागों के जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से छत्तीसगढ़ होते हुए पूर्वी मध्य प्रदेश तक आ चुका कम दबाव का क्षेत्र जोरदार नमी ला रहा है। मानसून ट्रफ भी मध्य प्रदेश में मौजूद है। इसके अतिरिक्त नर्मदापुरम पर शियर जोन भी बना हुआ है। बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक रतलाम में 70, छिंदवाड़ा में 66, पचमढ़ी में 36, नर्मदापुरम में 31, बैतूल में 26, भोपाल में 20.3, इंदौर में 16.2, धार में 15, खंडवा में 14, नरसिंहपुर में 13, मलाजखंड में 12, दमोह में 11, खरगोन में 10, सागर में नौ, उज्जैन में आठ, जबलपुर में 5.4, मंडला में दो, उमरिया में दो, सिवनी में एक, खजुराहो में 0.8 मिलीमीटर वर्षा हुई। गुरुवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन संभागों के जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक सौराष्ट्र पर बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से अरब सागर से नमी मिल रही है। बंगाल की खाड़ी में भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। साथ ही मानसून ट्रफ भी इन दोनों मौसम प्रणालियों से संबद्ध है। जिसके चलते लगातार वर्षा हो रही है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के भी कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होकर आगे बढ़ने की संभावना है। जिसके चलते वर्षा का सिलसिला 17 अगस्त तक बना रहने के आसार हैं। पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला के अनुसार, ओडिशा में बना अवदाब का क्षेत्र कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होकर वर्तमान में पूर्वी मध्य प्रदेश पर सक्रिय है। सौराष्ट्र पर भी एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। मानसून ट्रफ सौराष्ट्र पर बने कम दबाव के क्षेत्र से अहमदाबाद, राजगढ़, से पूर्वी मप्र पर बनी मौसम प्रणाली से होकर बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। नर्मदापुरम के आसपास पास शियर जोन ( पूर्वी–पश्चिमी हवाओं का टकराव) मौजूद है। बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल के तट पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here