तीसरी बार दुल्हा बने ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन, 23 साल छोटी कैरी साइमंड्स से की गुपचुप शादी

0

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपनी मंगेतर कैरी साइमंड्स के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। जॉनसन की नई पत्नी उनसे 23 साल छोटी हैं। 56 साल के बोरिस जॉनसन ने 33 साल की कैरी से शादी की है। इससे पहले खबरें आई थी कि यह कपल अगले साल शादी करेगा। अंग्रेजी अखबार द सन के अनुसार यह जोड़ा साल 2022 में शादी के बंधन में बंधने वाला था। बोरिस जॉनसन की इस सीक्रेट शादी में दोनों के परिजन और कुछ करीबी दोस्‍त ही शामिल हुए हैं।

कोरोना वायरस के के चलते इंग्लैंड में फिलहाल शादियों में केवल 30 लोग ही शामिल हो सकते हैं। इस शादी के लिए कैथोलिक कैथेड्रल को दोपहर 1:30 बजे अचानक बंद कर दिया गया था। कैरी साइमंड्स एक लंबी सफेद पोशाक में शादी करने पहुंची थी।

अगले साल जुलाई में शादी करने वाले थे दोनों

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इससे पहले जॉनसन और साइमंड्स 30 जुलाई 2022 को शादी करने वाले थे। दोनों ने इसके लिए अपने परिवार और दोस्‍तों को शादी में आने का न्‍योता भी भोजा था। हालांकि, उनके कार्ड में शादी का वेन्‍यू नहीं दिया गया था।

जॉनसन की तीसरी पत्नी होंगी कैरी

कैरी साइमंड्स जॉनसन की तीसरी पत्नी होंगी। उनकी पहली शादी एलेग्रा मोस्टिन-ओवेन से हुई थी। इसके बाद उन्होंने एक वकील से शादी की। इनका नाम मरीना व्हीलर था। इनके साथ जॉनसन के 4 बच्चे भी हैं। 2019 में जॉनसन के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही जॉनसन और साइमंड्स साथ रह रहे हैं। दोनों डाउनिंग स्ट्रीट में रहते हैं। पिछले साल उनका एक बेटा भी हुआ है, जिसका नाम विल्फ्रेड लॉरी निकोलस जॉनसन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here