खेत में लगी तुवल की फसल में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने गए एक व्यक्ति की तबीयत खराब हो गई जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीमार व्यक्ति थाना भरवेली वार्ड नंबर 18 निवासी देवलाल बनोटे बताया गया है जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवलाल खेती बाड़ी का काम करता है जो रविवार 7 नवंबर को खेत में लगी तुवर में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने सुबह 6 बजे खेत गया था। जहां से लगभग 7 बजे घर वापस आने के बाद वह उल्टियां करने लगा और उसे चक्कर आने लगे। जिसके बाद वह बेहोश हो गया। जिसके बाद तत्काल उनके परिजनों ने उन्हें निजी वाहन से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां वृद्ध देवलाल का उपचार जारी है।