नवेगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नवेगांव पेट्रोल पंप के समीप एक तेज रफ्तार कार ने दोस्त के साथ टहलने निकले एक युवक ग्राम नवेगांव निवासी 22 वर्षीय आकाश बघेल घायल हो गया, जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आकाश अपने दोस्त रोहित पटले के साथ शनिवार की सुबह करीब 6 बजे टहलने गया था। जब वे टहलकर वापस लौट रहे थे तभी नवेगांव पेट्रोल पंप के पास गोंदिया की तरफ से आ रही एक कार के चालक ने लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए उसे ठोस मार दी। जिससे आकाश सड़क पर गिरकर घायल हो गया। आकाश के घायल होने पर उसके दोस्त रोहित ने मारुति कार रुकवाकर उसी गाड़ी से आकाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार जारी है।










































