बालाघाट मार्ग से लांजी की ओर आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियों वाहन अनियंत्रित होकर रोड़ से नीचे उतरकर पलट गई। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये वही दो लोगो को मामूली चोटे आई।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 अप्रैल को दोपहर लगभग 3 बजे मुख्यालय से लगभग 2 किमी दूर बालाघाट मार्ग पर ग्राम दुलापुर में भोपाली के घर के आगे एक तेज रफ्तार स्कार्पियों अनियंत्रित होकर रोड़ से नीचे उतरकर पलट गई। वाहन चालक व मालक रतन बावनथड़े उम्र 52 वर्ष ने बताया कि वह शिवानंद नगर रायपुर छत्तीसगढ़ रहता है।
अपने परिवार पत्नी माया बावनथड़े, पुत्र ओम बावनथड़े एवं मां सरूबाई बावनथड़े को साथ लेकर रिस्तेदारी में गोंदिया गये थे एवं वहां से रवि सहारे के यहां लांजी आ रहे थे।
दोपहर लगभग 3 बजे स्कार्पियों वाहन दुलापुर हनुमान मंदिर पार करने के उपरान्त असंतुलित होकर पलट गया।
इस घटना में पुत्र ओम बावनथड़े 8 वर्ष को सिर पर गंभीर चोटे आयी वहीं मां सरूबाई 65 वर्ष का एक हाथ बूरी तरह से टूट गया। इसके अलावा रतन व माया बावनथड़े को भी अंधरूनी चोंट आयी है।
प्राथमिक उपचार कर उच्च उपचार हेतु घायलों को रिफर किया गया।









































