तेलंगाना राज्य से मजदूरों को लेकर शाहपुर डिंडोरी जा रहा गामा वाहन बैहर रोड उदघाटी की 50 फिट गहरी खाई में पलट गया।इस दुर्घटना में करीब दो दर्जन महिला पुरुष मजदूर घायल हो गए। 19 मार्च की शाम 5:30 बजे करीब यह घटना उसे समय हुई जब यह गामा वाहन बालाघाट से बैहर की ओर जा रहा था। मौके पर पहुंचे रूपझर और भरवेली पुलिस ने राहगीरों के सहयोग से सभी घायलों को खाई से निकाले। इस में दुर्घटना में 11 मजदूरों को अधिक चोटें आई सभी मजदूरों को बैहर के शासकीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। वही मामूली रूप से चोटिल मजदूरों का प्राथमिक इलाज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला डिंडोरी के दो दर्जन से अधिक मजदूर मिर्ची तोड़ने के लिए तेलंगाना राज्य में गए थे और होली का त्यौहार होने के कारण सभी मजदूर गामा वाहन तेलंगाना राज्य से अपने घर डिंडोरी जिला जाने निकले थे। इस वाहन में करीब 28 महिला पुरुष मजदूर सवार थे।19 मार्च शाम 5:30 बजे करीब मजदूर से भरा यह गामा वाहन जब बालाघाट से बैहर की ओर जा रहा था। तभी यह गामा वाहन उदघाटी की गोलाई में अनियंत्रित होकर के करीब 50 फिट गहरी खाई में पलट गया। वाहन खाई में पलटने के साथ ही मजदूरों की चीख पुकार गूंज उठी राहगीरों ने सभी मजदूरों को निकालने का प्रयास किया। तो कुछ मजदूर स्वयं ही अपना सामान लेकर खाई से बाहर निकले।यह दुर्घटना रूपझर थाना क्षेत्र में हुई। इसी दुर्घटना की सूचना मिलते ही रूपझर थाना प्रभारी नितिन पटले ,भरवेली थाना प्रभारी हेमंत शर्मा अपने बल के साथ मौके पर पहुंचे जिन्होंने राहगीरों के सहयोग से कुछ घायलों को खाई से निकाल कर रोड पर लाये। दुर्घटना में करीब दो दर्जन महिला पुरुष मजदूर घायल हुए जिनमे 11 महिला पुरुष मजदूर को अत्यधिक चोट आना बताया जा रहा है। सभी मजदूरों को उनकी व्यवस्था के अनुरूप 108 एंबुलेंस में बैहर के अस्पताल में पहुंचाया गया जहां उनका इलाज किया गया है और अधिक चोट लगने से घायल मजदूरों को भर्ती किया गया है। इस दुर्घटना की जांच रूपझर पुलिस द्वारा की जा रही है।