थाना प्रभारी व अन्य अधिकारियों के नाम से फर्जी कॉल के माध्यम से की जा रही राशियों की ठगी !

0

शासन के द्वारा हमेशा फर्जी कॉल से सावधान रहने के संदेश विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से दिये जाते है परंतु कई बार शिक्षित वर्ग व सरकारी कर्मचारी भी इन फर्जी कॉल का शिकार हो जाते है ऐसा ही एक मामला लालबर्रा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पांढरवानी में पदस्थ सचिव राजेन्द्र बांगरे के साथ घटित हुआ है।

इस तरह जनपद पंचायत क्षेत्र के करीब आधा दर्जन से अधिक सचिवों को थाना प्रभारी, उच्चाधिकारियों के नाम से फर्जी कॉल आ रहे है कि आपके बच्चे, रिस्तेदार व ग्राम सरपंच को रूपयों की आवश्यकता है या फिर आपके खाते में राशि भेजना है इसलिए आपका फोन नंबर व खाता नंबर की जानकारी देने की बात कही जाती है और सचिव व रोजगार सहायक जब फर्जी कॉल करने वाले व्यक्ति से परिचय संबंधित जानकारी पूछते है तो उनके द्वारा कहा जाता है कि मैं थाना प्रभारी बोल रहा हूं इस तरह से फर्जी कॉल कर लोगों को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा ऑनलाईन की ठगी का शिकार बनाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here