रामपायली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत थानेगांव में रविवार की सुबह अचानक मोटरसाइकिल चोर होने का हल्ला हो गया। जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गया ऐसे में वारासिवनी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दो मोटरसाइकिल बरामद कर जांच प्रारंभ कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगातार वारासिवनी नगर व आसपास के ग्रामों से मोटरसाइकिल चोरी होने की वारदातें हो रही थी। इसी बीच ग्राम पंचायत थानेगांव के चौक पर सुबह अचानक मोटरसाइकिल चोर होने का हल्ला हुआ जिसमें बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गया जिस पर ग्राम के अन्य लोग भी इस मामले को सुनकर चौक पर पहुंचे। जिसके बाद कुछ लोगों ने इस घटना की जानकारी वारासिवनी पुलिस को दी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले में पूछताछ कर अज्ञात एक मोटरसाइकिल व दो मकानों से दो अज्ञात मोटरसाइकिल बरामद किया है। जिसके बाद उक्त मोटरसाइकिल को अपनी अभिरक्षा में लेकर पुलिस के द्वारा मामले में जांच की जा रही है।
ग्रामीण कृष्ण कुमार अटराहे ने बताया कि वारासिवनी से मोटरसाइकिल चोरी हुई थी जिसकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी वह गाड़ी थानेगांव में है ऐसी सूचना पर लोग आए थे। उन्हें गाड़ी मिली भी जिसमें पुलिस ने आकर पता किया और तीन गाड़ी घरों से निकालें जिसमें घर के लड़के लापता है। यह हमने देखे हैं कि लोगों के घरों से गाड़ी निकाले है। श्री अटराहे ने बताया कि सिराहटोला की शादी से रात में गाड़ी चोरी हुई थी जो छन्नू ढीमर के घर से निकाली गई उसमें फिर हमारे द्वारा गांव की बात होने से समझौता करवा दिया गया परंतु उसके बाद पुलिस ने फिर दो गाड़ी गांव से निकाली जिसमें एक गाड़ी नहीं मिली। बताया जा रहा है कि सुबह वह गाड़ी एक लड़का चला रहा था परंतु अभी नहीं है और जिनके घर से गाड़ी मिली है वह सभी बाहर गांव में है जो 15 दिन पहले यहां से गए हैं।
थाना प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दूरभाष पर बताया कि उक्त प्रकरण में सूचना मिली थी जिस पर बल को भेजा गया था। इस मामले में गंभीरता से कार्यवाही की जा रही है जो भी जांच में मिलेगा वह आगे बता दिया जायेगा।










































