बीएचईएल की थ्रिफ्ट सोसाइटी का चुनाव प्रचार जोर-शोर चल रहे हैं। प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत लगा दी है। प्रत्याशी भेल कारखाने से लेकर टाउनशिप व ऐसी कालोनियां जिनमें भेल के कर्मचारी रह रहे हैं, उनमें उम्मीदवार जाकर प्रचार कर रहे हैं। चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनाव में जोर आजमाइश तेज होने लगी है। 11 संचालक मंडल के सदस्यों के लिए पांच वर्ष कार्यकाल के लिए 13 नवंबर को चुनाव होने हैं। भेल की विभिन्न सैटेलाइट कालोनियों में प्रचार प्रसार किया जा रहा है। प्रचार अभियान में प्रगतिशील पैनल आगे चल रहा है, जिसने बुधवार को श्रवण कांता, रीगल कलश, श्रीराम विला एवं संपदा में चुनाव प्रचार किया। प्रत्याशियों ने कालोनियों के सदस्यों से वोट अपील की कालोनियों में सदस्यों द्वारा प्रगतिशील पैनल के सभी प्रत्याशियों को समर्थन करने और वोट देने का पूर्ण आश्वाशन दिया। रामनारायण गिरी एवं बसंत कुमार के नेतृत्व में प्रगतिशील पैनल के आशीष सोनी, सतेंद्र कुमार, राजमल बैरागी, विशाल वाणी, रजनीकांत चौबे, संजय बारीक एवं महिला उम्मीदवारों में निशा वर्मा सुनीता चौहान प्रचार कर रहे हैं। वहीं भेल पारदर्शी पैनल ने संपदा गैलेक्सी कालोनी आईबीडी कालोनी में चुनाव प्रचार किया। घर-घर जाकर सोसायटी के सदस्यों से पैनल के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे, जिस पर भेल के कर्मचारियों, अधिकारियों, सुपरवाइजर जैसे सदस्यों ने उन्हें भरपूर समर्थन का आश्वासन दिया। पिछली बार भेल पारदर्शी पैनल को विजयी रहा था। इस बार भी नागपुरे के नेतृत्व में भेल पारदर्शी पैनल को बहुमत हासिल करने की पूरी उम्मीद है। इधर आदर्श पैनल के राजेश शुक्ला, मिथलेश तिवारी सहित अन्य उम्मीदवार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। संकल्प पैनल के उम्मीदवार भेल कारखाने, टाउनशिप व कालोनियों में वोट मांग रहे हैं।उधर सत्यमेव जयते पैनल का नेतृत्व दीपक गुप्ता कर रहे हैं। सभी उम्मीवाद कालोनियों में जाकर प्रचार में जुटे हुए हैं। दीपक गुप्ता ने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि सदस्य हमारे पक्ष में मतदान करेंगे। हमारी युवाओं की टीम है। हम जो चुनाव प्रचार में वादे कर कर रहे हैं, वो पूरे करेंगे।