केपटाउन में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। पहले दिन कप्तान कोहली के 79 रन की पारी के दम पर टीम इंडिया 223 रन तक पहुंचने में कामयाब हुई। साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में 210 रन पर आल आउट हुई और भारत को 13 रन की बढ़त मिली। बुमराह ने इस पारी में 42 रन देकर 5 विकेट चटकाए।
दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान डीन एल्गर तीन रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर आउट हुए। तब टीम का स्कोर 10 रन था। दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट पर 17 रन बना लिए थे और पहली पारी के आधार पर 206 रन पीछे थी। एडन मार्कराम आठ और केशव महाराज छह रन बनाकर खेल रहे थे। दूसरे दिन का खेल शुरू होते ही बुमराह ने दूसरी ही गेंद पर मारक्रम को चलता कर दिया। वह सिर्फ आठ रन बना सके। केशव महाराज को उमेश यादव ने 25 रन पर चलता किया।