दमोह- जबलपुर स्‍टेट हाइवे पर बस पलटी, 12 यात्री घायल

0

दमोह जबलपुर स्‍टेट हाइवे पर बस पलट गई। जानकारी के अनुसार जबेरा थाना क्षेत्र की यह घटना है। बस में 40 यात्री सवार थे। बस पलटते ही अफरातफरी की स्थिति न‍िर्मित हो गई थी। लोगों की चीखपुकार से माहौल गूंज उठा।

घटना के संबंध में मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस जबलपुर से दमोह जा रही थी। बताया जाता कि अनियंत्रित बस गोबरा गांव में पलट गई। इस दुर्घटना में 12 लोग घायल हुए हैं। इसमें से चार की हालत गंभीर बताई गई है। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

अधिकांश लोग घायल हुए

प्रत्‍यक्ष‍दर्शियों के अनुसार इस दुर्घटना में बस में सवार अधिकांश लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्‍पताल पहुंचाया गया है। यह भी पता चला है कि सड़क किनारे खड़े ट्रक से बचने के प्रयास में बस को ओवरटेक करना पड़ा। इस क्रम में बस पलट गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here