दिगम्बर जैन मंदिर में मनाया गया दीक्षा दिवस समारोह

0

आचार्य विद्यासागर जी महाराज के संघस्थ की आर्यिका सूत्रमति माता जी, शीतलमति माता जी, सुशांतमति माताजी के दीक्षा ग्रहण किये २६ साल पूर्ण एवं २७ वें साल प्रारंभ होने पर ६ जून को नगर मुख्यालय स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम दिगम्बर जैन पंचायत कमेटी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर उपस्थितजनों के द्वारा भगवान श्री जी एवं धार्मिक ग्रंथ की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात आचार्य विद्यासागर जी महाराज के संघस्थ की आर्यिका सूत्रमति माता जी एवं उनके साथ आई अन्य माता जी के द्वारा संगीतमय सत्संग प्रवचन दिया गया और उपस्थितजनों ने प्रवचन ग्रहण कर धर्मलाभ अर्जित किये। इस दीक्षा दिवस समारोह कार्यक्रम के अवसर पर दिगम्बर जैन मंदिर में दिनभर विविध धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। चर्चा में दिगम्बर जैन मंदिर कमेटी अध्यक्ष प्रशांत जैन ने बताया कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज के संघस्थ की आर्यिका सूत्रमति माता जी, शीतलमति माताजी, सुशांतमति माताजी के द्वारा २७ साल पूर्व दीक्षा ग्रहण की गई थी और ६ जून को दीक्षा ग्रहण के २६ साल पूर्ण एवं २७ वें साल प्रारंभ होने पर ६ जून को दिगम्बर जैन मंदिर लालबर्रा में दीक्षा दिवस समारोह मनाया गया और इस अवसर पर प्रात: से ही मंदिर में विविध धार्मिक अनुष्ठान व अन्य कार्यक्रम संपन्न हुए। साथ ही यह भी बताया कि सूत्रमति माताजी व अन्य माताजी के द्वारा संगीतमय सत्संग प्रवचन दिया गया जिसमें भगवान श्री जी के जीवन के महत्व के बारे में बताते हुए सभी को सत्य के मार्ग पर चलने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here