अपने दो दिवसीय प्रवास पर बालाघाट पहुंचे गौ संवर्धन बोर्ड के कार्य परिषद अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरनंद गिरी महाराज ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा है ।जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर गायों का निवाला छीन कर मनुष्यों को देने का आरोप लगाया है, तो वहीं उन्होंने वर्तमान समय में सड़कों पर घूम रहे मवेशियों के लिए भी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को जिम्मेदार ठहराया है।अपने दो दिवसीय प्रवास पर बालाघाट पहुंचे स्वामी अखिलेश्वरनंद गिरि ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर यह आरोप नगर के सर्किट हाउस में रविवार को आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान लगाए हैं। जहां उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने की बात को नकारते हुए, प्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का दावा भी किया है