दिल्ली में पारा 1.8 डिग्री पहुंचा:ऑरेंज अलर्ट जारी, पहाड़ों पर 7 जनवरी से फिर बर्फबारी

0

देश में ठंड का सितम जारी है। आलम ये है 50 डिग्री तक का तापमान सहन करने वाला राजस्थान -6 डिग्री तापमान से ठिठुर रहा है। शिमला-नैनीताल से ज्यादा सर्दी दिल्ली में पड़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी में आज तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। घने कोहरे के कारण सुबह विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर तक रह गई।

दिल्ली में शीत लहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।​​​​​​ कानपुर में रात का तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, 7 जनवरी से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी फिर शुरू होगी। इससे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान और गिर सकता है, जिससे ठंड बढ़ेगी।

श्रीनगर में गुरुवार की रात न्यूनतम तापमान -5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान -5.8 डिग्री, कुपवाड़ा में -5.6 डिग्री, गुलमर्ग में -5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में कई जगहों पर बर्फबारी की आशंका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here