आज धनतेरस है। परसों ही दिवाली है। इस अवसर पर बाजार में खूब रौनक दिख रही है। दिवाली का इंतजार बच्चों और बड़ों, सबको रहता है। इस अवसर पर क्या गिफ्ट दें, इसकी चिंता हर गृहस्थ को रहती है। आपको यह सवाल परेशान कर रहा है तो हम आपको कुछ आइडिया देत हैं। इससे आप सस्ते में दिवाली पर गिफ्ट दे सकेंगे ।
किचन में काम आने वाले उपकरण
आमतौर पर सभी घरों में रेगुलर एल्यूमीनियम के कुकवेयर यूज किए जाते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इसमें खाना पकाने से स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण खतरा पैदा हो सकता है, खासकर जब टमाटर जैसे एसिडिक सामग्री का उपयोग किया जाता है। स्टेनलेस स्टील (SS) कुकवेयर के साथ काम करते समय यह परेशान करने वाली समस्या और भी बढ़ जाती है, जो हीट को कुशलतापूर्वक कंडक्ट करने के लिए संघर्ष करता है, जिससे अक्सर भोजन चिपक जाता है और जल जाता है। इन चुनौतियों के जवाब में, केंट ने अपनी हार्ड एनोडाइज्ड कुकवेयर रेंज पेश की है, जो सावधानीपूर्वक हाई ग्रेड एल्यूमीनियम से तैयार की गई है। इस कुकवेयर की कीमत भी 799 रुपये से शुरू होती है।
होममेड चॉकलेट्स
इन दिनों चॉकलेट्स में खूब विकल्प मिल रहे हैं। बेकर्स के साथ साथ कई प्रोफेशनल्स भी होममेड चॉकलेट आकर्षक पैक में पैक कर बेच रहे हैं। आप चाहें तो बाजार से किलो के भाव चॉकलेट खरीद कर लाइए और घर में ही उससे चॉकलेट तैयार कर उसे अपनों के बीच बांटिए। आप चाहें तो किसी खास को घर पर बनी चॉकलेट भी दे सकते हैं। यदि आपको घर में चॉकलेट बनाना नहीं आता तो आप ऑनलाइन वीडियो देखकर इसे बना सकते हैं।
चांदी के सिक्के
इस समय बाजार में एक ग्राम से लेकर पांच ग्राम, 10 ग्राम, 20 ग्राम, 50 ग्राम आदि मूल्य वर्ग में चांदी के सिक्के बेचे जा रहे हैं। आप चाहें तो इसे भी अपनों को दे सकते हैं। यदि एक हजार रुपये से कम में गिफ्ट देना चाहते हैं तो आप पाच या दस ग्राम का सिक्का उपहार में दे सकते हैं। वैसे भी सोने-चांदी के सिक्के तीज-त्योहारों, शादियों पर चढ़ाने के लिए बहुत ही शुभ माने जाते हैं। दिवाली पर तो खासतौर से लक्ष्मी पूजन में सोने-चांदी के सिक्के चढ़ाए जाते हैं।








































