दुष्कर्म के आरोप में अमित सहारे गिरफ्तार

0

रामपायली पुलिस ने सोमवार को घर मे घुुुसकर 20 वर्षीय लड़की को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी अमित सहारे को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय लड़की 18 मार्च की रात्रि में लड़की घर में अकेली थी उसका भाई और मां रिश्तेदारी में गए थे।

लड़की के साथ दुष्कर्म किया और धटना के बाद से व्यक्ति घर से फरार हो गया। लड़की ने इस घटना के संबंध में अपने परिवार वालों को बताई। रात्रि में ही इस व्यक्ति की खोजबीन की गई बाद में पता चला कि यह व्यक्ति अमित सहारे ग्राम मगलेगांव निवासी है।

पीड़िता की रिपोर्ट पर रामपायली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में अमित सहारे के विरुद्ध धारा 376 342 506 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर मुखबिर सूचना पर अमित सहारे को उसके गांव से गिरफ्तार कर दुष्कर्म के आरोप में न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here