दूसरी लड़की से शादी करने पर प्रेमिका ने बहन के साथ मिलकर युवक के हाथ-पैर बांध, पत्थर से कूच डाला था; 4 दिन ही हुए थे शादी को

0

शादी के चार दिन बाद लापता युवक का नरकंकाल 24 मई को घर से 15 किमी दूर हरगढ़ के जंगल में मिली थी। तब पुलिस ने सुसाइड की आशंका व्यक्त की थी। अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है। दरअसल युवक की हत्या हुई थी। कातिल उसकी प्रेमिका निकली। उसने अपनी बहन के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। धोखा देकर प्रेमी के शादी करने से प्रेमिका नाराज थी। युवती प्रेमी के साथ हरगढ़ जंगल पहुंची। वहां रोमांच की बात कहकर उसके हाथ-पैर व मुंह बांध दिया। उलटा लिटा कर पत्थर से सिर व चेहरे को कूच कर मौत के घाट उतार दिया था।

खितौला पुलिस के मुताबिक 24 मई को हरगढ़ के जंगल में एक नरकंकाल मिला था। थोड़ी दूरी पर उसकी बाइक भी मिली थी। इसी बाइक से युवक की पहचान 15 किमी दूर सिहोरा के गुरजी निवासी सोनू पटेल (25) पिता तुलसी राम पटेल के रूप में हुई थी। सोनू की शादी 12 मई को हुई थी। शादी के चार दिन बाद 16 मई को वह मोबाइल सुधरवाने सिहोरा जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा था। सिहोरा में 16 मई की देर रात 11.50 बजे बड़े भाई नारायण पटेल ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

इस हालत में मिला था नरकंकाल

सोनू पटेल के नरकंकाल के गले में जूट की रस्सी लिपटी थी। थोड़ी दूरी पर बियर की केन पड़ी थी। उसके चप्पल और फटे कपड़े भी पड़े थे। पुलिस ने नरकंकाल को फारेंसिक एक्सपर्ट से जांच कराई। एक्सपर्ट टीम ने नरकंकाल की खोपड़ी की जांच कर रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि की। पुलिस ने सोनू के मोबाइल कॉल डिटेल निकाला। उसकी मधु से लंबी-लंबी बात होने की बात सामने आई। पूर्व में मधु ये बयान दे चुकी थी कि वे दोनों शादी करना चाहते थे। इसके बाद 10 जून की रात में खितौला पुलिस ने मधु को उठाया। फिर उसके बयान के आधार पर 17 वर्षीय नाबालिग बुआ की बेटी को उठाया, जो मधु के घर ही रहती थी।

50 मीटर में फैला था नरकंकाल
24 मई को लापता युवक का नरकंकाल मिलने की खबर पर मौके पर SDOP श्रुतकीर्ति सोमवंशी, ASP शिवेश सिंह बघेल के साथ FSL टीम भी पहुंची थी। युवक का नरकंकाल 50 मीटर के क्षेत्र में फैला मिला था। हालांकि घटनास्थल पर उसका मोबाइल नहीं मिला था। पुलिस पहले ये मानकर चल रही थी कि सोनू ने मोबाइल बंद कर कहीं फेंक दिया होगा। ASP शिवेश सिंह बघेल के मुताबिक 16 मई को सोनू की हत्या हुई थी। उसका कंकाल 24 मई को मिला था। घटनास्थल पर 50 मीटर के दायरे में उसका कंकाल फैला था। जिस तरह से हडि्डयां फैैली थी, उससे स्पष्ट था कि इसे जंगली जानवर नोच खाए थे।

पत्नी के बयान में प्रेमिका की बात आई थी सामने

पुलिस सूत्रों की माने तो इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में सोनू की पत्नी का बयान खास रहा। सोनू का शादी से पहले कातिल युवती से प्रेम संबंध थे। सोनू ने उससे शादी का आश्वासन दिया था। पर बाद में उसने दूसरी लड़की से शादी कर ली। इसी से उसकी प्रेमिका नाराज थी। उसने गुस्से में सोनू की पत्नी को भी अपने रिश्ते के बारे में बता दिया था। इसे लेकर पति-पत्नी में कहासुनी भी हुई थी।

ये कहानी आई सामने

मढ़ई कंचनपुर निवासी मधु पटेल और सोनू एक दूसरे से प्यार करते थे। मधु के घर में उसकी बुआ की 17 वर्षीय बेटी भी रहती है। मधु की बड़ी बहन गुड्‌डी की शादी खुड़ावल निवासी अजय से हुई है। सोनू की बहन की शादी मधु के भाई साहिल से हुई है। इस कारण सोनू का 2016 से मढ़ाई में आना जाना होता था। इधर, मधु की शादी तय हुई थी, लेकिन सोनू उसे शादी तोड़ने का दबाव डाल रहा था। वह सोनू से शादी करना चाहती थी। पर सोनू की शादी उसके परिवार ने गायत्री से तय कर दी। सोनू भी मना नहीं कर पाया।

वारदात के दिन सोनू ही गया था प्रेमिका के घर

सोनू 16 मई को बाइक लेकर मढ़ई आया था। यहां मधु अपनी नाबालिग बहन के साथ घर से खेत के रास्ते सोनू से मिली। सोनू दोनों को बाइक से लेकर हरगढ़ जंगल पहुंचा। नाबालिग बहन को थोड़ी दूरी पर बाइक पर छाेड़कर दोनों अंदर चले गए। वहां सोनू के साथ मधु ने रोमांच की बात कहकर उसे स्काफ बिछाकर बैठा दिया। फिर उसके हाथ-पैर व मुंह बांध दिया। उलटा लेटने के लिए बोली। सोनू रोमांच में उसकी बात मानता चला गया। इसके बाद उसने पत्थर से सोनू का चेहरा व सिर कूच डाला था। वहां से दोनों बाहर आईं और एक बाइक सवार से लिफ्ट लेकर घर आ गई थीं।

बयान से भी मधु ने भरमाने की कोशिश की थी

सोनू का नरकंकाल मिलने के बाद खितौला पुलिस ने मधु का बयान लिया ताे उसने भी यही बताया था कि सोनू और वह शादी करना चाहते थे। लेकिन साेनू के पिता तुलसी राम पटेल इसके लिए तैयार नहीं हुए और उसकी दूसरी जगह शादी कर दिए। इसी से परेशान होकर साेनू ने सुसाइड कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here